लोकेशन – जनपद अमरौहा के थाना रजबपुर क्षेत्र का मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के थाना रजबपुर पुलिस ने अपहरण की घटना का वांछित पच्चीस हजार रुपए का इनामी अभियुक्त को किया गिरफतार जिसके कब्जे से एक बुलेरो कार बरामद आपको बता दें कि पूरा मामला दिनांक 16.05.2026 को अभियुक्त धर्मेन्द्र व अन्य 03–04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दीपांशु चौहान पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम मुस्तफापुर नवादा थाना नौगावा सादात जनपद अमरोहा को प्लाट दिखाने के बहाने अतरासी स्थित H.P. Gas Company के पास ढाबे पर बुलाकर अपहरण कर ले जाने तथा। व्हाटस्प्प के माध्यम से फिरौती की मांग करने पर थाना रजबपुर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए दिनांक 18 मई को 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गयी थी जबकि अभियुक्त 1. अभियुक्त झम्मन उर्फ राजकुमार पुत्र चन्द्रपाल उर्फ राजेन्द्र निवासी ग्राम अकबरपुर थाना गुन्नौर जनपद सम्भल उक्त अभियोग में वांछित चल रहा था । आज दिनांक 06 जून को थाना रजबपुर पुलिस द्वारा सूचना पर उक्त फिरौती हेतु अपहरण की घटना में वांछित 25,000/- इनामी अभियुक्त झम्मन उर्फ राजकुमार पुत्र चन्द्रपाल उर्फ राजेन्द्र निवासी ग्राम अकबरपुर थाना गुन्नौर जनपद सम्भल को फैय्याजनगर चौराहे से गांव मौहम्मदपुर की ओर मोड के पास मय घटना में प्रयुक्त उक्त बुलेरो कार रजिस्ट्रन सहित गिरफ्तार किया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरोहा