फतेहगंज पश्चिमी।
क्षेत्र के गांव टिटौली में शनिवार देर शाम एक किशोरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव टिटौली निवासी माधुरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार करीब साढ़े आठ बजे गांव का ही रहने वाला खानदानी युवक प्रमोद कुमार अचानक उनके घर पहुंचा। आरोप है कि बिना किसी कारण के उसने उनकी बेटी निकिता के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच की जा रही है।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली