चिचोली।
शासन के दावों के उलट चिचोली विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) और ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (BRC) के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद पाथाखेड़ा, चिरापाटला और चूनाहजूरी संकुल के कई शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में ताले लटके मिले।
आदेशानुसार शिक्षकों व प्रधान पाठकों को सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक स्कूल में रहकर विभागीय कार्य निपटाने थे, लेकिन आलमगढ़ पीएम श्री स्कूल और माध्यमिक शाला चिरापाटला जैसे मुख्य स्कूलों से भी स्टाफ नदारद रहा।
स्थानीय लोगों ने बीईओ और बीआरसी की ढुलमुल कार्यप्रणाली और केवल कागजी मॉनिटरिंग पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
ग्रामीणों में आक्रोश: नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लापरवाह शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई और मॉनिटरिंग में ढील देने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की जा रही है।