चौराहे से अवैध टैक्सी स्टैंड को हटवाया गयाः- उप जिलाधिकारी
इंडिया टीवी न्यूज़ se assistant buro mmta verma herdoi
हरदोई उप जिलाधिकारी संडीला देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में आज क्षेत्राधिकारी संडीला, इंस्पेक्टर संडीला व अधिशाषी अधिकारी संडीला की संयुक्त टीम द्वारा संडीला चौराहे से अवैध टैक्सी स्टैंड को हटवाया गया।

उप जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का मुख्य लक्ष्य लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है और कहा है कि अभियान अनवरत चलता रहेगा।