सहारनपुर
नगर निगम सहारनपुर के नए चीफ़ निर्माण सुरेन्द्र प्रसाद मिश्रा का काम करने वाले पार्षद दल ने पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में फूलों से स्वागत किया चीफ निर्माण गाजियाबाद से स्थानांतरण होकर सहारनपुर निगम में कार्य देने के लिए आए है पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि आशा है कि नए चीफ़ निर्माण के आने से सहारनपुर और 32 गांवों में विकास के कार्यों को नई रफ़्तार मिलेगी पार्षद दल आपके साथ कांधा से कांधा मिलाकर नगर हित में काम करेगा पार्षद समीर अंसारी पार्षद सईद सिद्दीकी पार्षद इज़हार मंसूरी और पार्षद महमूद हसन ने कहा कि सभी पार्षदों के सम्मान को आप रखवाने का काम करेंगे पार्षद रईस पप्पू पार्षद आसिफ अंसारी पार्षद गुलज़ेब खान पार्षद ज़फ़र अंसारी पार्षद मेनपाल और पार्षद ऐडवोकेट जावेद ने स्वागत करते हुए कहा कि आपके आने से नगर और 32 गांवों के नाला निर्माण और विकास कार्यों में गति मिलेगी चीफ निर्माण मिश्रा ने पार्षद दल को विश्वास दिलाया कि उनकी और से नगर के विकास कार्यों को करवाने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी!
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़