सहारनपुर
सहारनपुर- रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। थाना कुतुबशेर क्षेत्र अंतर्गत आरएमएस कार्यालय के सामने रेलवे क्वार्टरों के बीच स्थित पानी की टंकी से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण युवक टंकी के ऊपर सो रहा था। इसी दौरान नींद में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे जा गिरा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस के सामने शिनाख्त की चुनौती बनी हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और युवक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज