किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां PSC परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा आयुषी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छात्रा के प्रेमी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, आयुषी लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। परिजनों का आरोप है कि प्रेमी की कथित बेवफाई और लगातार प्रताड़ना के कारण वह परेशान थी।
इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मोबाइल फोन, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी,
ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है।