फतेहगंज पश्चिमी।
क्षेत्र के गांव कुरतरा में बृहस्पतिवार की रात एक विशाल पीपल का पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ गिरने से परमेश्वरी गंगवार के मकान का लिंटर फट गया, जबकि पड़ोसी होरीलाल गंगवार के मकान का लिंटर और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के समय दोनों परिवार घर के अंदर सो रहे थे। अचानक तेज आवाज सुनकर परिजन जाग गए और बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने से मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। परमेश्वरी गंगवार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ऐसे में मकान क्षतिग्रस्त होने से परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है।
सूचना मिलने पर लेखपाल हरीश गंगवार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और अपनी रिपोर्ट एसडीएम निधि शुक्ला को सौंप दी। एसडीएम ने पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली