बरेली आंवला
विधानसभा के ग्राम बड़ागांव में पशुधन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामवासियों के बीच उपस्थित होकर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को विस्तार से सुना। चौपाल के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की तथा यह जाना कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक किस प्रकार पहुँच रहा है।
प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा एवं विकास के नए आयाम स्थापित होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
रात्रि चौपाल केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच विश्वास, सहभागिता और विकास के संकल्प को मजबूत करने का सशक्त मंच है। ग्रामीण भाइयों, माताओं, बहनों एवं युवाओं द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लिया गया तथा संबंधित विषयों के शीघ्र समाधान हेतु आश्वस्त किया गया।
ग्रामवासियों का स्नेह, आत्मीय स्वागत और विकास के प्रति उनकी जागरूकता अत्यंत प्रेरणादायक रही। आप सभी के सहयोग और विश्वास से आंवला विधानसभा को विकास, समृद्धि और जनकल्याण के नए आयामों तक पहुँचाने का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ। जिले से जिलाधिकारी अविनाश सिंह मुख्य विकास अधिकारी, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, जिला कृषि अधिकारी, उपजिलाधिकारीआंवला विदुषी सिंह सहित तमाम विभाग की अधिकारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजीव सक्सेना, प्रदेश कार्यकारी सदस्य राकेश मोहन त्यागी, ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष शोभाराम, नरेंद्र मिश्रा आज तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली