बरेली।
उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस को वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बारादरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में कटे हुए पार्ट्स के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि, गिरोह के दो अन्य सदस्य मौके से भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।पुलिस के अनुसार, इस गिरफ्तारी से थाना बारादरी में दर्ज चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ है।पुलिस के अनुसार, इस गिरफ्तारी से थाना बारादरी में दर्ज चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ है।पहली घटना 31 मई 2026 को जगतपुर चौकी क्षेत्र के इमामबाड़े वाली गली से वादी तौसीफ बैग की टीवीएस अपाचे (TVS Apache) मोटरसाइकिल चोरी हुई थी।
दूसरी घटना 2 जून 2026 को सहसवानी टोला क्षेत्र से वादी मो० हसीन की मोटरसाइकिल चोरी हुई थी।पुलिस ने इन दोनों मामलों में सुसंगत धाराओं (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।12 जून 2026 को थाना प्रभारी बारादरी के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 99 बीघा मैदान में झाड़ियों की आड़ से शरीफ पुत्र नन्हे मियां (निवासी: हाजियापुर, थाना बारादरी, बरेली) को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के पास से चोरी की एक लाल रंग की TVS Star City मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP25W8615) बरामद हुई। पुलिस को देखते ही उसके दो साथी—समीर (निवासी, उमरिया, बिथरी चैनपुर) और मुशीर (निवासी: लोधी टोला, बारादरी)—मौके से फरार हो गए।गिरफ्तार आरोपी शरीफ ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह कम पढ़ा-लिखा है और पैर में रॉड पड़ी होने के कारण भारी काम नहीं कर सकता। इसलिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी का रास्ता चुना।आरोपी ने बताया कि वे लोग मिलकर बाइक चोरी करते थे। मुशीर बाइकों का ताला तोड़ता था, जिसके बाद वे गाड़ियों को काटकर उनके पार्ट्स कबाड़ में बेच देते थे। मुशीर को कुछ दिन पहले ही पुलिस ने किसी अन्य मामले में जेल भेज दिया था। पकड़े जाने के डर से शरीफ और समीर छिपे हुए थे। वे चोरी की टीवीएस स्टार सिटी बाइक पर अपाचे की टंकी लगाकर उसे बेचने और बचे हुए पार्ट्स को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने दबोच लिया।पुलिस ने मौके से चोरी के वाहनों के पार्ट्स और उन्हें काटने के उपकरण बरामद किए हैं।वाहन/पार्ट्स: 01 टीवीएस स्टार सिटी बाइक, 01 होंडा शाइन बाइक का इंजन (नंबर मिटा हुआ), 02 शॉकर रॉड, 02 टायर मय अलॉय व्हील (होंडा शाइन) और 02 रिम (टीवीएस अपाचे)।औजार: 01 लोहा काटने वाली ग्राइंडर मशीन, 03 लोहे की छेनी, 01 प्लास, 04 रेंच, 02 पेचकश, 01 लोहे का 5 किलोग्राम का बांट और 01 लोहे का जम्बूर।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शरीफ और फरार आरोपियों (मुशीर व समीर) पर थाना बारादरी और थाना कोतवाली में चोरी व माल बरामदगी (धारा 303(2)/317(2) BNS) के तहत तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं।इस सफलता को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
व०उ०नि० श्री शिवेन्द्र सिंह भदौरिया (थाना बारादरी)
उ०नि० श्री मुनेन्द्र कुमार (चौकी प्रभारी जगतपुर)
उ०नि० श्री जावेद अख्तर (चौकी प्रभारी कांकरटोला)
उ०नि० श्री कुलदीप यादव (थाना बारादरी)
का० 3246 यश गौड
का० 1048 देवेन्द्र कुमार
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मण्डल