बहेड़ी (बरेली)।
उत्तर प्रदेश में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेली की बहेड़ी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी इलाके में दहशत फैलाकर अपराध करने की फिराक में था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 13 जून 2026 को बहेड़ी थाने के उपनिरीक्षक (SI) नीरज कुमार अपनी पुलिस टीम (हेड कांस्टेबल हरपाल भाटी और कांस्टेबल संदीप कुमार) के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम लोधीपुर के आगे, ईंट भट्टे से करीब 100 कदम आगे घेराबंदी की। सुबह करीब 11:01 बजे पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा जामा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित अवैध असलहा बरामद हुआ।01 अवैध देसी तमंचा (315 बोर)02 जिंदा कारतूस (7.62 बोर)गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शाजेब (उम्र 20 वर्ष), पुत्र सईद अहमद, निवासी मोहल्ला बाजार कस्बा व थाना बहेड़ी, जनपद बरेली के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में आरोपी शाजेब ने अपना जुर्म कबूल करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह इस अवैध तमंचे के बल पर समाज में लोगों के बीच डर और दहशत पैदा करता था ताकि अपराध कर सके। उसने माना कि वह इसी तरह डरा-धमकाकर कमाए गए पैसों से अपना जीवन यापन करता है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस के सामने मिन्नतें करते हुए बोला, “साहब मुझसे गलती हो गई है, मुझे माफ कर दो।बहेड़ी थाना पुलिस ने आरोपी शाजेब के खिलाफ मु०अ०सं० 0461/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (हथियार अधिनियम) के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 20 वर्षीय शाजेब का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में बीएनएस (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं (जैसे धारा 115(2), 126(2), 191(2), 191(3), 351(3)) के तहत मुकदमा (मु०अ०सं० 455/2026) दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया है।इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे।उ०नि० (SI) नीरज कुमार (थाना बहेड़ी, बरेली)
हे०का० (HC) 1252 हरपाल भाटी (थाना बहेड़ी, बरेली)का० (Constable) 3528 संदीप कुमार (थाना बहेड़ी, बरेली।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मन्डल