कौशाम्बी।
मंझनपुर स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय की सुरक्षा और गरिमा सवालों के घेरे में है ,एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बाइक चोरी के आरोपी राम किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल देखा जा रहा है इस वायरल रील में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी बेखौफ होकर जिला पंचायत अध्यक्ष की मुख्य कुर्सी के पास खड़ा है और टशन में वीडियो बनवा रहा है। सरकारी दफ्तर में कथित तौर पर एक शातिर चोर की इस तरह पहुंच और रसूख ने प्रशासनिक सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और प्रशासन अब इस लापरवाही की जांच में जुट गया है।
इंडियन टीवी न्यूज़ नितेश शर्मा कौशाम्बी
8948990345