सहारनपुर
पत्रकारों की स्वतंत्रता और सम्मान को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने वरिष्ठ पत्रकार सचिन चौधरी के समर्थन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पत्रकारों की आवाज दबाने के किसी भी प्रयास का पुरजोर विरोध करते हुए एकजुटता का संदेश दिया।बैठक में जिला अध्यक्ष आलोक तनेजा, महामंत्री नवाजिश खान, महानगर अध्यक्ष संजय चौधरी, संगठन प्रवक्ता पारस पवार सहित अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान वर्तमान परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा की गई तथा पूरे मामले के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने और आगे की रणनीति तय करने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और सच लिखने तथा जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाने का अधिकार किसी भी पत्रकार का संवैधानिक अधिकार है। पत्रकारों को डराने, दबाने अथवा उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से जवाब दिया जाएगा।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पत्रकारिता के सम्मान, स्वतंत्र अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संघर्ष है। संगठन ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए वह पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा ! ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने कहा कि कलम की ताकत को दबाया नहीं जा सकता और सत्य की आवाज को हर मंच पर मजबूती से उठाया जाता रहेगा
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़