बरेली आंवला।
आंवला में दोपहर दो बजे तक अर्बन प्राथ. स्वा. केन्द्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया ।
आज के मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 19 पुरुष, 15 महिलाएं एवं 06 बच्चों सहित कुल 40 रोगियों को परीक्षण कर दवाइयों द्वारा उपचारित किया गया। इस दौरान आरोग्य मेले में 01 मधुमेह और 02 शिशुओं का टीकाकरण हुआ। सर्दी जुखाम के रोगी भी पहुंचे। जिनकी जांच कर दवा देकर उपचारित किया गया।वहीं 10 आभा आईडी का सृजन किया गया।
आज के मेले में चिकित्सा अधिकारी डॉ. निवेदिता सिंह के अतिरिक्त फार्मासिस्ट अवशेष कुमार , लैब टेक्नीशियन अर्जुन कश्यप , स्टॉफ नर्स रोशनी, ए एन एम अनीता मौर्य और चांदनी तोमर मौजूद रहे
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली