बरेली के आंवला नगर में स्टेट बैंक चौराहे पर लगे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के लाइट बोर्ड को हटाने की सूचना पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध दर्ज कराया। विरोध के चलते बोर्ड हटाने की कार्रवाई को बीच में ही रोकना पड़ा।
रविवार सुबह करीब 10 बजे जैसे ही लाइट बोर्ड को हटाए जाने की खबर फैली, भीम आर्मी के नेता शंकर वाल्मीकि अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन या संबंधित विभाग की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया।
शंकर वाल्मीकि ने कहा कि बाबा साहब किसी एक जाति या समुदाय के नहीं, बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक के महापुरुष हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “यह सिर्फ एक बोर्ड नहीं है, बल्कि समस्त अंबेडकरवादियों की आस्था का केंद्र है। हम सभी महापुरुषों का सम्मान करते हैं। अगर किसी ने भी हमारी आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश की, तो भीम आर्मी और समस्त बहुजन समाज ऐसे अराजक तत्वों को कड़ा सबक सिखाने का काम करेगा।” इस दौरान मौके पर
आदेश आर्य, मुकेश सागर, हिमांशु गौतम , पप्पू गौतम, ऋषभ वाल्मीकि, शानू वाल्मीकि, और तमाम भीम आर्मी के कार्यकर्ता और बहुजन समाज के लोग मौजूद रहे।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली