रिपोर्ट: जरीना खातुन ब्यूरो चीफ
बांदा (उप्र)
बांदा जिले के गौरी कला और आबारा के बीच से निकली चंदवाल नदी में नहाने गए तीन बच्चे अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।
स्थानीय ग्रामीण भी बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक तीनों बच्चों का पता नहीं चल सका था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है।
गोताखोरों की टीम नदी में लगातार तलाश कर रही है। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं।