मथुरा
मथुरा के गोवर्धन रोड पर उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब सतोहा गांव के पास एक सीएनजी टेंपो में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेंपो चालक पंप से सीएनजी भरवाकर लौट रहा था, तभी अचानक गाड़ी से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। देखते ही देखते टेंपो एक भीषण आग का गोला बन गया। गनीमत यह रही कि चालक और उसमें सवार यात्रियों ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत चलते टेंपो से उतर कर भाग निकले और उन्होंने अपनी जान बचा ली।
इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई हानि नहीं पहुंची सभी सुरक्षित हैं,
शुरुआती आशंका के अनुसार, शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज को आग की वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक टेंपो पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुकेश अग्रवाल की रिपोर्ट जिला मथुरा