संगठित अपराध के खिलाफ प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। कुख्यात माफिया और गैंग लीडर दिलीप मिश्रा की करोड़ों की अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया गया है।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के आदेश पर न्यायालय पुलिस आयुक्त द्वारा की गई इस कार्रवाई में ग्राम सिलौंधीकला, परगना खैरागढ़, तहसील मेजा, थाना खीरी क्षेत्र में स्थित लगभग 1.12 करोड़ रुपये की जमीन कुर्क की गई है।
कुलदीप खरे
रिपोर्टर प्रयागराज