बावनझरिया में तेज बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर गिरा, गांव की बिजली ठप
दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)क्षेत्र के बिडर ग्राम पंचायत के बावनझरिया गांव के वार्ड नंबर चार में शुक्रवार शाम तेज बारिश के दौरान 25 केवीए का ट्रांसफर्मर गिर गया। हादसे के समय ट्रांसफार्मर पर लगी बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण किसी मानव हानि की खबर नहीं है, लेकिन पूरा गांव बिजली रहित हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर दो खंभों पर लगा था जो तेज हवाओं व बारिश की वजह से टूट गए और ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गिरा। इससे स्थानीय बिजली व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है ।
बिडर के कार्यवाहक प्रधान श्रवण कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक किसी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। उन्होंने कहा कि मैं घटनास्थल पर स्थिति की जानकारी लेकर बिजली विभाग को सूचित कर दूँगा ताकि शीघ्र मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।