आईजी झाँसी रेंज आकाश कुलहरि ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई, महिला सुरक्षा, जनसुनवाई शिकायतों के समयबद्ध समाधान तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। आईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराधों की रोकथाम के लिए सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करते हुए आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखा जाए।
Shakti Singh
Jhansi