नई दिल्ली
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया और विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए साक्षात्कार दिए। 150 से अधिक कंपनियों ने इस रोजगार मेले में भाग लेकर युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए। कई योग्य अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए।
रोजगार मेले का आयोजन भारतीय युवा कांग्रेस और दिल्ली कांग्रेस द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और बढ़ती बेरोजगारी की समस्या के समाधान की दिशा में एक सार्थक पहल करना था। विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया और युवाओं की योग्यता के अनुसार चयन किया।
इस अवसर पर युवाओं में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने इसे रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंच बताया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
न्यूज़: अरविंद प्रभाकर, दिल्ली