रामगढ़।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की संगठनात्मक बैठक में रामगढ़ नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा जिला संयोजक विजय यादव द्वारा की गई। परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता नितेश नायक को रामगढ़ नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं जतिन शर्मा, किशन राजपूत एवं यशपाल सैनी को नगर सह मंत्री नियुक्त किया गया।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार अभियान तथा छात्र हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला संयोजक विजय यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण एवं छात्र हितों के लिए सतत कार्य कर रही है तथा संगठन के विस्तार के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को परिषद से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
नवनियुक्त नगर मंत्री नितेश नायक ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा तथा छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों को सफल बनाने तथा रामगढ़ नगर में परिषद के विस्तार को गति देने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर परिषद कार्यकर्ता हिमांशु, गौरव, मयंक, नितिन एवं यशु सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान