आज दिनांक 31.10.2026 को बोधगया स्थित बीटीएमसी सभागार में आगामी कालचक्र पूजा के मद्देनजर पर्यटन व्यवस्था, महाबोधि मंदिर एवं उसके आसपास की यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी, जिलाधिकारी महोदय, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा संबंधित पदाधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा, सुगम यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
