न्यूज़: अरविंद प्रभाकर, दिल्ली
पाँचवें पातशाह धन-धन गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह समाज सेवा सोसाइटी (एन.जी.ओ.) द्वारा गाँव धूलका (व्यास, पंजाब) में बच्चों की धार्मिक लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में महकप्रीत कौर प्रथम, शुभमदीप कौर द्वितीय और मनतप्रीत कौर तृतीय रहीं। विजेता सहित सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
ब्लॉक प्रधान एवं पत्रकार सुखविंदर बावा ने बच्चों को कॉपियां, पेन और पेंसिलें वितरित कीं। कार्यक्रम में किसान नेता बलदेव सिंह कालेके, अध्यापिका राजबीर कौर ग्रेवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्था के प्रधान जगदीश सिंह चाहल ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में धार्मिक ज्ञान, नैतिक मूल्यों और समाज सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
सौजन्य: जगदीश सिंह चाहल, व्यास (पंजाब)
न्यूज़: अरविंद प्रभाकर, दिल्ली