आंवला में रविवार को हिन्दू आस्था का प्रतीक, अतरछेडी स्थित वनखंडी नाथ मंदिर के सौंदर्य करण/जीर्णोद्धार हेतु केबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के माध्यम से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उ.प्र. श्री जयवीर सिंह को सम्बोधित और मुख्यमंत्री को भेजा गया है। ज्ञापन भाजपा शिविर कार्यालय आंवला में सैकड़ों क्षेत्रीय जनता एवं प्रधानों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन वरिष्ठ समाजसेवी जय गोविन्द सिंह व मोहन सिंह के नेतृत्व में देकर यह मांग की गयी कि क्षेत्रीय आस्था के प्रतीक वनखंडी नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार, संत निवास के साथ साथ यात्री निवास का निर्माण पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से जनहित में शीघ्र कराया जाये। मंत्री ने आश्वस्त किया कि उक्त सम्बन्ध में यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराई जायेगी। ज्ञापन देने वालों में प्रधान गण, अतरछेडी, सादुल्ला गंज, मलगांव, निसोई, ढकौरा के साथ साथ सैकड़ों क्षेत्रीय जनता के हस्ताक्षर युक्त हरूनगला, नैनपुर, रम नगला, समांधीपुर मेहंदी नगला, बिलौरी, चिंजरी बाल किशनपुर, गिधौली, चमन गौंटिया, ढकौरा, डरूआपुर आदि गांवों के लोगों ने धार्मिक आस्था के प्रतीक वनखंडी नाथ मंदिर के सौंदर्य करण एवं जीर्णोद्धार की मांग की है।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली