सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शामली में आज पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ जनसहभागिता एवं स्वास्थ्य जागरूकता के संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक दो बूंद पिलाकर उन्हें आजीवन सुरक्षा प्रदान करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रामजीलाल कश्यप ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने पाँच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, क्योंकि “हर बच्चा, हर बार — पोलियो की दो बूंद” ही स्वस्थ एवं पोलियो-मुक्त भारत का आधार है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस जनकल्याणकारी अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।
शशांक वर्मा
ब्यूरो चीफ
जिला शामली