किसानो को उनका हक दिलाने के लिए विधायक कनु पटेल ने दिया भरोसा (साणंद) तालुका के डरण गांव में जमीन में पाइपलाइन डालने को लेकर अपने हक और न्याय के लिए लड़ रहे किसानों की अटूट हिम्मत और दृढ़ता के सामने आखिरकार प्रशासन और सत्तापक्ष को झुकना पड़ा है। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर अपना आक्रोश जता रहे ‘जगत के तात’ (अन्नदाता) का मिजाज देखकर सत्ताधारी दल के पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं में हड़कंप मच गया। किसानों के विरोध प्रदर्शन और मजबूत एकता का सीधा असर गांधीनगर तक देखने को मिला, जिसके बाद आखिरकार स्थानीय विधायक कनु पटेल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
रिपोर्टर: धरा पटेल, साणंद अहमदाबाद