साहिबगंज झारखंड विकास रंजन शर्मा की रिपोर्ट
साहिबगंज में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान की शुरुआत हो गई है। अभियान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं और भरे हुए फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज भी प्राप्त करेंगे।
उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने बताया कि मतदाता सत्यापन के लिए केवल आधार कार्ड ही जरूरी नहीं है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 वैध दस्तावेजों में से किसी एक के आधार पर भी सत्यापन कराया जा सकता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से समय पर फॉर्म भरकर जमा करने, बीएलओ को सहयोग करने और सही दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की। साथ ही मीडिया से भी SIR अभियान की सही जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और अफवाहों से बचने का आग्रह किया।