कार्यक्रम से 03 घण्टे पूर्व व 03 घण्टे के उपरान्त तक ड्रोन- अन्य इलेक्ट्रोनिक गैजेट एवं पतंग आदि उडाना प्रतिबंधित.
जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चौहान ने एक जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत वीवीआईपी दौरों के दौरान सुरक्षा कारणों से कम्पोजिट विद्यालय ग्राम इस्माइलपुर में स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ व महाराज सिंह डिग्री कॉलेज ग्राउण्ड में जनसभा व सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक स्थलों के आसपास 500 मीटर की परिधि में चारो ओर नो-फ्लाइंग ज़ोन घोषित करते हुए कार्यक्रम से 03 घण्टे पूर्व व 03 घण्टे के उपरान्त तक ड्रोन, अन्य इलेक्ट्रोनिक गैजेट एवं पतंग आदि उडाना प्रतिबंधित किया है!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़