दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)आज बुधवार 1 जुलाई डॉक्टर डे के अवसर पर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रुख कर वहां कार्यरत चिकित्सकों का सम्मान किया।कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ शाह आलम सहित चिकित्सकों को अंगवस्त्र भेंट कर उनसे डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और उनके निस्वार्थ योगदान की सराहना की।
स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि डॉक्टरों की कड़ी मेहनत और मरीजों की जान बचाने के उनके समर्पण को सम्मान देने के लिए यह आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता सुमित सोनी सभासद,बबलू केशरी,अजय चंद्रवंशी ,सतीश सोनी,गौरव सोनी ,विकास सोनी ,विकास मद्धेशिया सहित अन्य उपस्थित रहे ।