बुरहानपुर। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर बुरहानपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में अजय रघुवंशी, किशोर महाजन, गौरी शर्मा, सरिता भगत, राजेश पवार, अजय बालपुरकर, संदीप यादव, सुधाकर महाजन, नानू महाजन, शेखर वाणी, राजेश भगत, सुनील चौधरी तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि किसी की जिम्मेदारी तय होती है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
रिपोर्ट: सैयद फ़ारूक़ आईटीएन नेशनल न्यूज़ नेटवर्क, बुरहानपुर