हिमाचल प्रदेश की अटल टनल के बाहर रात के करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी जैसे ही टनल से बाहर निकली, वह अचानक बेकाबू हो गई, रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि गाड़ी सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स को तोड़ते हुए सीधे नीचे बन रहे एक ढांचे के पिलर से जा टकराई, टक्कर इतनी भयंकर थी कि पिलर से बाहर निकले लोहे के नुकीले सरिये गाड़ी को चीरते हुए उसके अंदर तक घुस गए, इस हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वाहन में सवार राजस्थान के रहने वाले एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश के रहने वाले उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए,
पुष्पा रानी रिपोर्टर