सहारनपुर-तल्हेड़ी बुजुर्ग- तल्हेड़ी हाईवे एस एच 59 पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय दोनों युवकों ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, कमरे आलम पुत्र बुंदू शाह, निवासी अहमदनगर जैतवारा, जिला मुरादाबाद और तैय्यब अली पुत्र जुम्मा शाह, निवासी ग्राम गोविंदपुर खुर्द, पोस्ट वीरपुर थान, जिला मुरादाबाद अपनी स्प्लेंडर बाइक संख्या UP-21-CJ-7004 से देवबंद की और से सहारनपुर जा रहे थे। जैसे ही वह तल्हेड़ी हाईवे पर यूनियन बैंक के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई लेकिन हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात दिनेश कुमार, अशित कुमार व तल्हेड़ी बुजुर्ग चौकी प्रभारी लोकेश सिंह राणा, कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार और कांस्टेबल अतुल कुमार मौके पर पहुंचे। जिन्होंने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी लोकेश सिंह राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा बाइक अनियंत्रित होने के कारण हुआ है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़