महापौर बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सहारनपुर को मिल रही विकास की नई गति, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार.
नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या-46 में करीब 47 लाख रुपये की लागत से चार सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने माधव विहार कॉलोनी में बालाजी मोटर्स से अमन की दुकान तक तथा अमन की दुकान से अनिल के मकान तक बनने वाली सड़कों का पूजा-अर्चना व नारियल फोड़कर शुभारंभ किया – वहीं ब्रिज विहार कॉलोनी में मुस्कान ब्यूटी पार्लर से सुरेंद्र फौजी के मकान तक और शिवपुरी कॉलोनी में अमर सैनी के मकान से मनोज सैनी के मकान तक बनने वाली सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की शुरुआत गेंती चलाकर की – महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के मार्गदर्शन में सहारनपुर में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है – इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, महापौर डॉ. अजय कुमार तथा नगर निगम सहारनपुर का आभार व्यक्त किया – कार्यक्रम में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद ज्योति अग्रवाल, मुकेश गक्खड़, वीर सिंह सिद्धू, दिग्विजय चौहान, नामित पार्षद निशांत शर्मा, भाजपा नेता अनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनुज तायल, संजय जैन, विनोद गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, भारती सैनी, रोहित जैन, सुनील सिंगल, संजय सैनी, संदीप वर्मा, संजीव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़