गोंडा से इंसानियत और कर्तव्य की एक मिसाल सामने आई है। सरयू नहर में डूब रहे युवक को बचाकर धानेपुर थाने के हेड कांस्टेबल ने साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ कानून के लिए नहीं, जान बचाने के लिए भी होती है।बुधवार दोपहर करीब 12 बजे। जगह – देवरिया अलावल के पास सरयू नहर खंड चार। हेड कांस्टेबल पवन यादव गश्त पर थे। अचानक उनकी नजर नहर के तेज बहाव में बहते एक युवक पर पड़ी। युवक मदद के लिए चीख रहा था।पल भर की भी देर किए बिना पवन ने वर्दी की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी। तेज बहाव और जान का खतरा… लेकिन जज्बा था इंसान की जान बचाने का। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने युवक को बाहर निकाला।डूबने वाले युवक की पहचान राकेश कुमार निवासी खलबा, कोतवाली नगर के रूप में हुई। परिजनों को सूचना देकर उसे सकुशल सौंपा गया।गुरुवार दोपहर 3 बजे एसपी विनीत जायसवाल ने कैंप कार्यालय में पवन यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
श्रीनाथ रस्तोगी