सहारनपुर जिलाधिकारी अरविंद चौहान के अनुमोदन बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने पांच खंड शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यक्षेत्र सौंपे हैं। यह आदेश शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीएसए कोमल ने खंड शिक्षा अधिकारी नीलम तोमर को देवबन्द के साथ रामपुर मनिहारान का अतिरिक्त प्रभार, बिजेंद्र कुमार को नांगल के साथ पुरकाजी, विरेन्द्र शर्मा को मुजफ्फराबाद, सढौली के साथ सरसावा, सुरेश त्यागी को बलियाखेड़ी के साथ नगर एवं मुख्यालय तथा श्रीमती प्रीति पाल को नानौता के साथ गंगोह और नकुड़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल आवंटित विकास खण्ड में कार्यभार ग्रहण कर कार्यों का समपादन सुनिश्चित करें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़