सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है- जारी आदेश के अनुसार 26 उपनिरीक्षकों तथा एक आरक्षी का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर विभिन्न थानों में नई तैनाती दी गई है- अधिकांश उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजा गया है, जबकि एक आरक्षी का स्थानांतरण थाना चिलकाना से थाना तीतरों किया गया है- सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं- इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़