कस्बें के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित,सभागीय आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी,एडीएम,उपखण्ड अधिकारी रोहित कुमार चौहान, तहसीलदार लधाराम पंवार, विकास अधिकारी बाबूसिह ,नायब त्हसीलदार मनीष कुमार, प्रशासक मगनी देवी, उप सरपंच सम्पत सोमपुरा,एडीओ लाखाराम देवासी की मौजूदगी में आयोजित हुआ।शिविर प्रभारी एसडीएम चौहान ने बताया कि संभागीय आयुक्त के आदेश पर राजस्व विभाग ने खसरा संख्या 1098 मे से अन्य किसानो के जाने के लिए गैर मुमकीन रास्ता खोलने की कार्यवाही शुरु के आदेश, नामांतरण 8,धारा 136 के तहत नाम शुद्धि 6,सम्मानजनक नाम के 102 प्रकरण दर्ज किये गये एक दो का हाथों हाथ निस्तारण किया गया। संभागीय आयुक्त ने शिविर का निरीक्षण किया।आहोर विधायक छ्गनसिंह राजुरोहित ने सभी विभागों के कार्मिकों से दर्ज प्रकरणों की जानकारी ली तथा समय पर निस्तारण की बात कही साथ ही अधिक से अधिक लोगों को लाभ देने पर जोर दिया। शिविर में पंचायतीराज विभाग की ओर से 19 पट्टे जारी किये गए,व्यक्तिगत शौचालय 34 ,विद्युत विभाग में पोल बदलने,ढीले तार खींचने,4 मीटर बदलने,हरजी पावटा फीडर का जीओ अलग करने के प्रकरण दर्ज किये गये। सहायक अभियंता वैभव भाटी ने विद्युत संबधित सभी प्रकरणों का निस्तारण किया।चिकित्सा विभाग के डॉ अमित धायल ने बताया कि शिविर में एनसीडी स्क्रीनिंग 170,क्षय रोग किट 4, आयुष्माम कार्ड 5 वितरण किये,345 मरीज की स्वास्थ्य जांच, पशुपालन विभाग ने 180 मंगला पशु बीमा पॉलिसी,1600 पशुओ में खुरपका मुंहपका रोग के टीके लगाये, 250 पशु पालको को पशु उपचार के लिए दवा वितरण की, रसद विभाग ने 20 केवाईसी,खाद्यु सुरक्षा के 29 आधार सिंडिंग,10 घरेलू गैस मैपिंग की। 2 नव चयनित खाद सुरक्षा के प्रमाण पत्र जारी किये।आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग ने 70 मरीजों को दवाई वितरित की।कृषि विभाग ने तारबंदी योजना ,फार्म पांड,पाइपलाईन,कृषि यंत्र अनुदान तथा गोवर्धन जैविक खाद योजना के बारें में जानकारी दी।राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जालोर द्वारा 1 दिव्यांग का निःशुल्क तथा 4 वरिष्ठ नागरिको को 50 प्रतिशत बस किराया में छूट के पास बनाये,महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के 40 तथा सीएम पोषण योजना के 9 आवेदन प्राप्त किये।वन विभाग ने 5 पौधे वितरित किये। ग्रामीणो ने कई समस्यओं के निस्तारण के लिए पूरे दिन शिविर में अपने अपने प्रकरण दर्ज करवाये। विधायक की जन स़ुनवाई के तहत ग्रामीणों ने ढिबड़ा कॉलोनी में सीसी सड़क बनाने,वंचितों का पीएम आवास में नाम जोड़ने,गैर आबादी को आबादी भूमि में रूपातंरण करने,सड़क के बीच में खड़े पोल हटवाने आदि की मांग रखी।
इस मौके ग्राम विकास अधिकारी बुद्धाराम गोदारा ,आरआई अश्विनी कुमार,पटवारी हंसराज देवासी,कृषि पर्यवेक्षक विक्रम गर्ग ,बंशीलाल लुक्कड़,राशन डीलर राणाराम मीणा,दीपाराम सेन,कनिष्ठ लिपिक कमलेश कुमार समेत 12 विभागों आये अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।