झांसी उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पहली बार 56 लोकोमोटर दिव्यांग रेल कर्मचारियों को थ्री-व्हीलर स्कूटी वितरित की गई। स्टाफ बेनिफिट फंड के माध्यम से उपलब्ध कराई गई यह सुविधा दिव्यांग कर्मचारियों को सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक आवागमन उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग कर्मचारियों को आत्मनिर्भर बनाना, उनके दैनिक आवागमन को आसान करना तथा कार्यस्थल तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करना है। रेलवे अधिकारियों ने इसे कर्मचारी हितों के प्रति भारतीय रेल की संवेदनशीलता और समर्पण का प्रतीक बताया।रेल कर्मचारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि थ्री-व्हीलर स्कूटी मिलने से उनके आवागमन में काफी सुविधा होगी और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। यह पहल कर्मचारी कल्याण एवं समावेशी कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi