झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में पर्यावरण सप्ताह (जुलाई) के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन, झांसी में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित वातावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, वामा सारथी की स्थानीय अध्यक्षा निवि मूर्ति, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया सिंह सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर एसएसपी ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi