बबीना विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह पारीछा ने ग्राम पंचायत ध्वनी के ग्राम घुसगुआ में नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि पंचायत भवन ग्रामीणों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्राम विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बबीना विधानसभा के प्रत्येक गांव के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसेवा के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने पंचायत भवन के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया।
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi