अकरम खान पटेल के रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी शाहपुर श्री राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीजादेही पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
