बारिपदा, 21 जुलाई:ओडिशा के मयूरभंज जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को बारिपदा सर्किट हाउस के सम्मेलन कक्ष में जिला अध्यक्ष पूर्णचंद्र बिश्वाल की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित धन और स्वर्ण आभूषणों के गबन का आरोप लगाया। बारिपदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश रथ, कांग्रेस आदिवासी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष चैतन हांसदा तथा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायण पटनायक ने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए हजारों करोड़ रुपये तथा स्वर्ण आभूषणों के हिसाब-किताब को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की।जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र बिश्वाल ने आरोप लगाया कि इस मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है और यह श्रद्धालुओं की आस्था एवं विश्वास के साथ विश्वासघात के समान है। उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र एवं पारदर्शी जांच आवश्यक है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजीव कुमार पंडा, असित दास, बनमाली बारिक, राणा सत्यकाम सेनापति, प्रफुल्ल दास, चंदन किस्कू, रतन महांत, सुनाराम सोरेन, उत्तम बेहरा, शशि यादव, अभिषेक यादव, महिला नेत्री सबिता सोरेन, समर दास, जीवन बारिक तथा अनुसूचित जाति सेल की जिला अध्यक्ष सस्मिता बेहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: हिमांशु शेखर प्रहराज, मयूरभंज।