सहारनपुर कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस लाइन में यमुनानगर, करनाल एवं सहारनपुर के शिविर संचालकों तथा डीजे संचालकों/निर्माताओं के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की गाइडलाइंस का पालन करने, डीजे की निर्धारित ऊंचाई सुनिश्चित करने तथा बजाए जाने वाले गीतों की पेन ड्राइव पूर्व परीक्षण हेतु संबंधित थाना पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, लॉजिस्टिक एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है तथा सेक्टरवार फोर्स एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर सतत निगरानी की जा रही है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़