किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के अंधे कत्ल का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई जांच में पुलिस ने घटना का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया।
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, गवाहों के बयान और संदिग्धों से गहन पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बोल्डर पत्थर, घटना के समय पहने गए कपड़े तथा अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य बरामद किए गए।