बिहार सरकार के “विकसित भारत – समृद्ध बिहार” अभियान के तहत मंगलवार को बिस्फी प्रखंड की सिंघियारी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए
शिविर में भूमि, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, सामाजिक सुरक्षा प्रमाण-पत्र समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों पर आवेदन प्राप्त किए गए अधिकारियों ने आम लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य सरकार और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना रहा।
ईश्वर कुमार झा
संवाददाता | इंडियन टीवी न्यूज़