लोकेशन – अयोध्या
रिपोर्टर – प्रभाकर यादव
जिनमें दावा किया गया था कि 5 जुलाई को दिल्ली में हुई अखाड़े की बैठक में उन्हें अखाड़े से बाहर कर दिया गया है। महंत दिनेन्द्र दास ने कहा कि यह खबर पूरी तरह निराधार है। उन्होंने बताया कि श्री पंच निर्मोही अखाड़ा में कुल 19 पंच हैं, जिनमें से 13 पंच उनके साथ हैं। उनके अनुसार, कुछ लोग व्यक्तिगत कारणों से उनके खिलाफ साजिश कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।महंत दिनेन्द्र दास ने 22 जुलाई को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक दोपहर 3 बजे मणिरामदास छावनी में आयोजित होगी, जिसमें ट्रस्ट के सभी सदस्य शामिल होंगे। बैठक में ट्रस्ट के तीन रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा राम मंदिर में दान स्वरूप आने वाले नोटों की काउंटिंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर प्रबंधन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार होगा। उन्होंने कहा कि बैठक में जो भी निर्णय ट्रस्ट द्वारा लिया जाएगा, वह सभी सदस्यों के लिए मान्य होगा और उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।