झांसी। “भूजल सप्ताह” के अंतर्गत झांसी पुलिस कार्यालय में जल संरक्षण और भूजल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जल के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने कहा कि “जल ही जीवन है और इसकी प्रत्येक बूंद अमूल्य है।” उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से दैनिक जीवन में जल की बचत करने, वर्षा जल संचयन को अपनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।शपथ के माध्यम से सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जल का दुरुपयोग रोकने, भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहित करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित “कैच द रेन” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।झांसी पुलिस ने इस अवसर पर नागरिकों से भी अपील की कि वे जल संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi