हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत के बाद दहेज हत्या के आरोप से सनसनी फैल गई है। मृतका के पिता ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।तहरीर के अनुसार, करीब दो साल पहले नेहा की शादी गढ़मुक्तेश्वर निवासी अमन से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। 17 जुलाई को कथित तौर पर तेल डालकर आग लगा दी गई, जिसके बाद दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान 19 जुलाई को नेहा की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़।