“पाथाखेड़ा:” “शिक्षा ही समाज का नवनिर्माण करती है” इस संकल्प के साथ नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था पाथाखेड़ा ने मानवता और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। संस्था की अध्यक्षा श्रीमती मुमताज शेख के मार्गदर्शन में संस्था ने वेकोली द्वारा संचालित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुराना बाजार पाथाखेड़ा पहुंचकर बेबस अहसास परिवार के जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें, नोटबुक कवर और पेन भेंट किए।”11 विद्यार्थियों के चेहरे पर लौटी शिक्षा की मुस्कान”इस पुनीत अवसर पर कक्षा 8 के 5 और कक्षा 10 के 6 विद्यार्थियों को नए पुस्तकों का सेट, कवर और पेन का किट प्रदान किया गया। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से असहाय परिवारों के बच्चों का बोझ कम कर उन्हें शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ना है।”समाजसेवियों ने कहा – शिक्षा ही असली पूंजी है”इस सहयोगी कार्य में पाथाखेड़ा क्षेत्र छतरपुर खान क्रमांक-01 के सहायक सर्वेक्षण अधिकारी श्री देवनाथ प्रजापति ने विशेष भूमिका निभाई। उनके साथ सर्वे विभाग से श्री गणराज गुलबासे, संदीप साकेत, दीवान खान, महिपाल सिंह, प्रशांत सहित समस्त टीम और श्री रामकुमार परिहार, श्री सरकार मेडिकल शोभापुर ने तन-मन से सहयोग किया।इस दौरान श्री देवनाथ प्रजापति ने कहा “शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। ऐसे नेक कार्यों के लिए हमारा विभाग हमेशा आगे रहेगा।”महिपाल सिंह ने कहा “शिक्षा वह दिव्य प्रकाश है जो अज्ञानता का अंधकार मिटाती है और बच्चे को अच्छा इंसान बनाती है। “गणराज गुलबासे ने कहा “एक शिक्षित बच्चा कल का जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज की दिशा बदल सकता है।” दीवान खान ने कहा “शिक्षा बच्चों को सपनों की उड़ान भरने की शक्ति देती है” और संदीप साकेत ने कहा “शिक्षा से ही गरीबी का चक्र टूटता है और अवसरों के द्वार खुलते हैं।” प्रशांत ने कहा “शिक्षा तार्किक सोच, संस्कार और नैतिकता का आधार है।” नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था पाथाखेड़ा परिवार की सदस्य श्रीमती शालिनी जेम्स ने कहा
शिक्षा किसी भी व्यक्ति और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की रीढ़ है। यह केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला, संस्कार और सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है।”पुस्तकें सिर्फ पढ़ने के लिए नहीं, आदर्श बनने के लिए हैं”इस अवसर पर समाजसेविका एवं संस्था अध्यक्षा श्रीमती मुमताज शेख ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा “पुस्तकें केवल परीक्षा पास करने के लिए नहीं हैं। ये हमें डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जैसा आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देती हैं। यदि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी बच्चे को सहयोग की आवश्यकता हो तो नवनिर्माण संस्था हर संभव मदद करेगी।”समाजसेविका एवं संस्था अध्यक्षा श्रीमती मुमताज शेख ने कहा “चांद मिलता नहीं सबको संसार में, शिक्षा का दिप ही बहुत “हैं” रोशनी के लिए, हमारा प्रयास है कि हम दिए बनकर इन बच्चों के जीवन में उजाला भरें।”विद्यालय परिवार और समाज ने सराहा”विद्यालय के प्राचार्य श्री बोरसे, प्राचार्य कापसे, शिक्षक शैलेश ठाकुर, शिक्षक फैयाज़ अंसारी, शिक्षक नगदे तथा शिक्षिकाएं स्वाति, रिंकी वाईकर सहित समस्त स्टाफ ने संस्था और सहयोगी दल का आभार व्यक्त किया।संस्था ने कहा कि जनसहयोग से ही जरूरतमंद बच्चों के सपनों को पंख लगाए जा सकते हैं। नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था पाथाखेड़ा परिवार ने संकल्प लिया है कि यह सामाजिक सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। यह पहल देशहित और समाजहित में शिक्षा के महत्व को पुनः स्थापित करती है और हर सहयोगी के मन में गर्व व हर्ष का भाव भरती है। वही नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था पाथाखेड़ा परिवार पाथाखेड़ा क्षेत्र छतरपुर खान क्रमांक-01 के समस्त सहयोगी साथियों का तहेदिल से आभार व्यक्त करती हैं, जिन्होंने आगे बढ़कर इस सामाजिक कार्य में संस्था का सहयोग किया।